Live
कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवालकांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ‘पायलट’ को पंजाब भेजा है: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है: बलतेज पन्नूBJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवालप्याज-टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक महंगे, जानिए नए भावपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल
Tuesday, 15 September 2026
Menu

BJP पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे – केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को अपने शासित राज्यों में नशा को खत्म करने के लिए पंजाब की “आप” सरकार से सीख लेने की नसीहत दी है, ताकि पूरे देश में फैल रहे नशे पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब में पाकिस्तान से 80 फीसद नशा आता था, जिसे पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर काबू कर लिया लेकिन अब बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली से पंजाब में 80 फीसद नशा आ रहा है। सबसे ज्यादा नशा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आ रहा है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है लेकिन बीजेपी इसे रोकने में नाकाम है या फिर रोकना ही नहीं चाहती है।

2022 में जब हमारी सरकार बनी थी तो 80 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती थी। “आप” सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स पर काबू किया। आज केवल 20 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती हैं। आज 80 फीसद ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली से आ रही हैं। बीजेपी अपने राज्यों में नशे का धंधा रोकने में नाकाम रही है या रोकना नहीं चाहती? गुजरात में तीस साल से इनकी सरकार है और नशे का सबसे ज़्यादा धंधा वहाँ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से नशा भारत आता है जिसको रोकने की ज़िम्मेदारी केंद्र की बीजेपी सरकार की है। और इनकी बेशर्मी देखिए। पंजाब में ये लोग नशे के ख़िलाफ़ यात्रा निकाल रहे हैं। पंजाब से सीखो। “आप” से सीखो और अपने राज्यों में भी नशा ख़त्म करो। हर बात में राजनीति मत करो।

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब में 80 प्रतिशत ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों से आ रही है। ये सप्लाई क्यों नहीं रोकी जा रही? क्या बीजेपी ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देश में नशे को बढ़ावा दे रही है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *