Live
जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालनए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवालमेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मानरी-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवालपंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तारएक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि- केजरीवालCM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लियाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालनए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवालमेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मानरी-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवालपंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तारएक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि- केजरीवालCM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया
Monday, 20 July 2026
Menu

री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट के दोबारा हुए एग्जाम के नतीजों में कई खामियों की शिकायत आने पर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि री-नीट के नतीजों में भी अब भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां? किसी छात्र की ओएमआर शीट बदल दी गई है तो किसी की शीट अन्य छात्र के नाम पर डाल दी गई है। मोदी जी, आपसे एक एग्जाम ठीक से नहीं हो रहा है। आप देश क्या चलाओगे? 12 सालों में आपने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आप लोगों की बिल्कुल निकम्मी और अक्षम सरकार है।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले तो इन्होंने नीट का पेपर लीक कर दिया और अब जब दोबारा हुए पेपर के नतीजे आए हैं, तो उनमें भी बड़े स्तर पर इवेल्यूएशन को लेकर भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बहुत सारे बच्चों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी ओएमआर शीट ही बदल दी गई है और किसी अन्य छात्र की शीट उनके नाम पर डाल दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिन छात्रों की ओएमआर शीट सही भी आई है, उनके शीट के हिसाब से बन रहे अंक और अंतिम नतीजों में दिख रहे अंक बिल्कुल ही अलग दिखा रखे हैं। सरकार की ओर से जारी की गई आंसर-की से मिलान करने पर नतीजे बिल्कुल ही अलग आए हैं, जिससे बच्चे बहुत ज्यादा तनाव में हैं। इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने के बाद अब बच्चे आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, तो आप देश क्या चलाओगे? अब यह समझ में आ रहा है कि पिछले 12 सालों से आपने देश का जो बेड़ा गर्क कर रखा है, वह इसी वजह से कर रखा है। आप लोगों की बिल्कुल निकम्मी और अक्षम सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *