Live
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के लिए जनता का समर्थन जुटाना है।

रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान केजरीवाल ने कहा कि भगवान हनुमान से प्रार्थना की जाएगी कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के बाद पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों से सुंदरकांड पाठ में शामिल होने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान धार्मिक आस्था और पारदर्शिता दोनों से जुड़ा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना है कि पंजाब समेत अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हर्ष मल्होत्रा ने यह भी सवाल उठाया कि वर्ष 2024 में दिल्ली सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में यह पहल क्यों बंद कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *