Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Saturday, 07 November 2026
Menu

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में निजी समारोह में लिए सात फेरे; सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने अपनी लंबे समय की साथी गौरी स्प्रैट से मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समारोह मुंबई स्थित आमिर खान के घर पर बेहद सादगी के साथ आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। बताया जा रहा है कि शादी में आमिर के तीनों बच्चे और गौरी का बेटा भी मौजूद थे।

इसी बीच शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में आमिर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे हैं, जबकि गौरी उनके पास बैठी दिखाई दे रही हैं। वायरल तस्वीर में दोनों परिवार और करीबी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं।

हालांकि, अब तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में शादी की खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों के बाद फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *