Live
अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार•वेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियां•पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•
Monday, 05 October 2026
Menu

RBI का बड़ा फैसला! रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, EMI में नहीं होगा इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखने का फैसला किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 3 से 5 जून तक चली MPC बैठक के बाद इसकी घोषणा की।RBI के इस फैसले से होम लोन, कार लोन और अन्य रेपो रेट से जुड़े कर्जों की EMI में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट को स्थिर रखना कर्ज लेने वालों के लिए राहत की खबर है।

RBI गवर्नर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। सप्लाई चेन में रुकावटें, ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का असर विकास दर और महंगाई दोनों पर पड़ सकता है। इसके साथ ही RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान में भी कटौती की है। पहले 6.9 फीसदी रखे गए अनुमान को घटाकर अब 6.6 फीसदी कर दिया गया है।

केंद्रीय बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.6 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.5 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है।

RBI ने यह भी चिंता जताई है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसका असर कृषि उत्पादन और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग तथा खपत पर पड़ सकता है। हालांकि रेपो रेट को स्थिर रखने से आम लोगों को तत्काल राहत मिली है, लेकिन वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और GDP वृद्धि दर के घटाए गए अनुमान आने वाले समय के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *