Live
CM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवालसबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ाDA-DR पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती‘Digi Punjab’ पोर्टल लॉन्च, अब एक ही जगह मिलेंगी 300+ सरकारी सेवाएंCM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवालसबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ाDA-DR पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती‘Digi Punjab’ पोर्टल लॉन्च, अब एक ही जगह मिलेंगी 300+ सरकारी सेवाएं
Thursday, 03 September 2026
Menu

NEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधा

नीट परीक्षा को लेकर देशभर के छात्रों और अभिभावकों में चिंता के माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक महत्वपूर्ण अपील की है। 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने हेतु मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जानी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पहल करते हुए नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए तीन दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। इससे छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा और बिहार सरकारों ने भी अपने-अपने राज्यों में नीट अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा लागू करने का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इसी तरह के फैसले लेंगे। उन्होंने कहा कि नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक और आर्थिक सहयोग देना सरकारों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और सरकारों को हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *