Live
घर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएं•सिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शो•पंजाब को मिला नियमित DGP, गौरव यादव की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी•श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत महापुरुषों के साथ हुई विशेष मीटिंग, चार शोभायात्राओं के रूट तय: दीपक बाली•पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: CM भगवंत सिंह मान•CM कैंप ऑफिस पर CBI रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: CM भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू•मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार•घर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएं•सिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शो•पंजाब को मिला नियमित DGP, गौरव यादव की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी•श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत महापुरुषों के साथ हुई विशेष मीटिंग, चार शोभायात्राओं के रूट तय: दीपक बाली•पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: CM भगवंत सिंह मान•CM कैंप ऑफिस पर CBI रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: CM भगवंत सिंह मान•भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू•मेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार•
Friday, 09 October 2026
Menu

गुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भोंडसी जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

जानकारी के मुताबिक Enforcement Directorate (ईडी) ने 9 मई को संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें पहले 7 दिनों की रिमांड पर लिया था। इसके बाद अदालत ने ईडी को 2 दिनों की अतिरिक्त रिमांड भी दी थी। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने संजीव अरोड़ा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था।

संजिव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद Aam Aadmi Party लगातार उनके समर्थन में नजर आ रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और राजनीतिक तौर पर निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

अब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का खुद जेल पहुंचकर संजीव अरोड़ा से मुलाकात करना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह संजीव अरोड़ा के समर्थन में खड़ा है और पार्टी इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से जोड़कर देख रही है।

इस मुलाकात के बाद पंजाब और दिल्ली की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं विपक्षी दलों की ओर से भी इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *