Live
पंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौतपंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्टपंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंहबॉर्डर जिलों अजनाला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में आई बाढ़ के पक्के हल के लिए धालीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापनASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित कियादिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए बैरिकेड और अनधिकृत ढांचेगन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवालपंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौतपंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्टपंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंहबॉर्डर जिलों अजनाला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में आई बाढ़ के पक्के हल के लिए धालीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापनASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित कियादिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए बैरिकेड और अनधिकृत ढांचेगन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल
Friday, 21 August 2026
Menu

बेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवां

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी भरेंगे। यह मामला आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए नए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर चर्चा में आया था, जिसके संबंध में जत्थेदार की ओर से स्पीकर संधवां को तलब किया गया था।

दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से इस कानून को तैयार करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा था कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मामले पर कोई भी कानून बनाने से पहले पंथक संगठनों, सिख विद्वानों और पूरे पंथ की राय लेना जरूरी था।

उन्होंने यह भी कहा कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है और उसकी अनदेखी उचित नहीं है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब उनके लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आधिकारिक तौर पर बुलाया गया है तो वह पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

अब राजनीतिक और पंथक हलकों की नजरें आज होने वाली इस अहम पेशी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मामला धार्मिक भावनाओं और कानूनी प्रक्रिया दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *