Live
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामदनशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंहअब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाललुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, IAS ओजस्वी संभालेंगे कमानलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, केंद्र सरकार ने किया ऐलानबिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामदनशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंहअब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाललुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, IAS ओजस्वी संभालेंगे कमानलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, केंद्र सरकार ने किया ऐलान
Sunday, 14 June 2026
Menu

अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आपपंजाब के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने और सांसदों से दलबदली करकर आप को कमजोर करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करने का तीखा हमला किया है।

 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुएबलतेज पन्नू ने कहा कि अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के अंदर पक्की खबरें हैं कि अमित शाह ने राघव चड्ढा को केंद्रीय मंत्री का पद ऑफर किया है अगर वह कम से कम सात आप सांसद को तोड़कर नई पार्टी बनाने में कामयाब हो जाते हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरपरस्ती में राघव चड्ढा के ज़रिए एक नई पार्टी बनाई जा रही है और आप सांसद को इसमें शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। हमारे सांसद पर ईडी की नकली रेड और डराने-धमकाने के तरीकों से दबाव बनाया जा रहा है।

 

 

राघव चड्ढा पर सीधा हमला करते हुए पन्नू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और कम उम्र में संसद भेजालेकिन उन्होंने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। पंजाबी खुलेआम प्यार करना जानते हैंलेकिन वे गद्दारों से निपटना भी बहुत अच्छे से जानते हैं।

 

बलतेज पन्नू ने चेतावनी दी कि पंजाबियों से दुश्मनी मत लोबहुत महंगी पड़ेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने बार-बार उन राज्यों में सरकारें गिराने की कोशिश की हैजहां उसकी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में फेल हुए और पंजाब में भी फेल हुएक्योंकि आप के नेता और विधायक एक मिशन के लिए वचनबद्ध हैं और उन्हें तोड़ा नहीं जा सकता।

 

पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार के चार साल बाद भी उसे अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को पैसे और झूठे वादों का लालच दिया गयालेकिन कुछ हासिल नहीं हुआक्योंकि हमारे नेता जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

 

ईडी की कार्रवाई के बारे में पन्नू ने कहा कि सांसद पर रेड सिर्फ एक प्रेशर स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ये सांसद व्यापारी हैं और उनके खिलाफ पहले कभी ऐसी रेड नहीं की गईजो साफ तौर पर राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां ​​भाजपा का एजेंडा पूरा करने के लिए सक्रिय हो जाती हैं।

 

 

आप लीडरशिप के खिलाफ केस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गएलेकिन कोर्ट में कुछ भी साबित नहीं हुआ। पन्नू ने दोहराया कि अब अमित शाह सीधे संसद में आप की आवाज दबाने की इस साज़िश को लीड कर रहे हैंलेकिन यह कामयाब नहीं होगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रही हैलेकिन जिस तरह से वे पंजाब और यहां के लोगों पर हमला कर रहे हैंपंजाबी उन्हें कभी नहीं मानेंगे।

 

अंत में उन्होंने कहा कि आप ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करके राजनीति का नैरेटिव बदल दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने अमित शाह को घबरा दिया है। पन्नू ने साफ किया कि आप सांसद  ईडी या सीबीआई से नहीं डरते और पंजाबी ऐसी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *