Live
अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 4 साल 8 महीने की जेल, सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौतकर्मचारी संगठनों से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भर्ती, प्रमोशन और नियमितीकरण समेत मांगों पर हुई चर्चापंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: CM भगवंत सिंह मान*‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंहआप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा ने डॉ. डोडा का पार्टी में किया स्वागतकेजरीवाल की PM से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और E 20 पेट्रोल के रेट घटाएरवनीत बिट्टू की जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से अपील, बोले— 90 के दशक में जान गंवाने वाले सभी पंजाबियों के लिए हो अरदासकैप्टन अमरिंदर का रवनीत बिट्टू पर निशाना, बोले— “मरे हुए लोगों का मुद्दा बेवजह उठाया जा रहा है”अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 4 साल 8 महीने की जेल, सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौतकर्मचारी संगठनों से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भर्ती, प्रमोशन और नियमितीकरण समेत मांगों पर हुई चर्चापंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद; उद्यमियों को निवेश करना चाहिए, सरकार पूरा समर्थन देगी: CM भगवंत सिंह मान*‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत: डॉ. बलबीर सिंहआप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा ने डॉ. डोडा का पार्टी में किया स्वागतकेजरीवाल की PM से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और E 20 पेट्रोल के रेट घटाएरवनीत बिट्टू की जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से अपील, बोले— 90 के दशक में जान गंवाने वाले सभी पंजाबियों के लिए हो अरदासकैप्टन अमरिंदर का रवनीत बिट्टू पर निशाना, बोले— “मरे हुए लोगों का मुद्दा बेवजह उठाया जा रहा है”
Wednesday, 15 July 2026
Menu

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा अमृतसर धरने के दौरान के दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब कह रहे थे कि पंजाब के लोगों को बाहरी लोगों‘ को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

 

 

पन्नू ने जाखड़ से सवाल करते हुए पूछा कि हाल ही में आपके नेता और गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ मोगा में रैली करने आए जाखड़ साहब क्या वह कोटकपूरा से आए थेजो लोग खुद दिल्ली के इशारे पर पंजाब की राजनीति कर रहे हैंउन्हें दूसरों को बाहरी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 

बलतेज पन्नू ने भाजपा और जाखड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी असली समस्या यह है कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हैजो साधारण घरों के बेटे-बेटियों की सरकार है। आप जैसे प्रभावशाली नेता यह पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आम आदमी सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की सेवा कैसे कर रहा है। आपने धरने में जो भी जहर उगला हैपंजाब के लोग उसे अच्छी तरह समझते हैं। राज्य के लोग जानते हैं कि असली चिट्टे‘ और भ्रष्टाचार के रखवाले कौन रहे हैं।

 

सुनील जाखड़ की राजनीतिक वफादारी पर सवाल उठाते हुए पन्नू ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने आपको मान-सम्मान दियाबड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपीजब आप उनके सगे नहीं हो सकेतो आप पंजाब और पंजाबियत के क्या सगे होंगेउन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पुरानी पार्टी और विचारधारा के प्रति वफादार नहीं रहावह आज पंजाब के हितों की रक्षा करने का दिखावा कर रहा है।

 

आढ़तियों और किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए पन्नू ने साफ किया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जानबूझकर आढ़तियों और किसानों के मुद्दे को उलझाया है। जाखड़ साहब आज केंद्र में अपनी सरकार की नाकामियों और पंजाब विरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए झूठ और विरोध का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के लोग अब आपके गुमराह करने वाले प्रदर्शनों और झूठे बयानों में आने वाले नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *