Live
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालNEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल
Sunday, 26 July 2026
Menu

गैस संकट पर CM ने पीएम को घेरा:मित्र ने लड़ाई के बारे में पहले नहीं बताया, AAP नहीं लडे़गी केरल और बंगाल इलेक्शन

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) संपन्न हो गई। इस मौके पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि समिट काफी अच्छी रही है। इन तीन दिनों में कौन-सी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आई हैं, इसका सारा ब्योरा कल दिया जाएगा, क्योंकि कल हमारी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे विरोधी कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए अड़ते हैं।” वहीं, उन्होंने ईरान और इजरायल जंग में बनी गैस की किल्लत पर बीजेपी को घेरा। CM ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महीने में 15 दिन विदेश दौरों पर रहते हैं, लेकिन फिर भी इनके साथ कोई खड़ा नहीं होता है। इनके मित्र ने पहले नहीं बताया था कि लड़ाई होने वाली है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सीएम ने कहा कि कई कंपनियों ने निवेश का दम भरा है। एक नवंबर को पंजाब दिवस और आठ नवंबर को इस बार दिवाली है। हॉकी का एशिया कप भी शायद इस दौरान मोहाली में होगा। ऐसे में एक बार निवेश करने वाले उद्योगपतियों से इस तरह का प्रोग्राम रखकर मुलाकात करेंगे। उनके सुझाव सुनेंगे। जरूरत पड़ी तो पॉलिसी में भी बदलाव करेंगे।
सीएम अपने फोन से समिट बारे एआई पर दी जानकारी सुनाते हुए।
सीएम अपने फोन से समिट बारे एआई पर दी जानकारी सुनाते हुए। सीएम ने मीडिया से क्या कहा सात प्वाइंटों में जानिए 1. फ्रेंड ने पहले लड़ाई बारे नहीं बताया था सीएम ने कहा – पहले ही तय हो गया था कि जंग लग सकती है, तो पहले गैस स्टोरेज क्यों नहीं की। वह कहते हैं डोनाल्ड ट्रंप माई फ्रेंड, उससे पूछा नहीं था। जो भारत-पाकिस्तान की जंग बंद करवाने की बात करते थे, उसने बताया होगा कि हमने ईरान पर फैसला लेने वाले हैं। देश की विदेश नीति नहीं है। डे-टू-डे फैसले लेते हैं। 2.तो फिर डिक्टेटरशिप उभरती है सीएम ने कहा – जो राहुल गांधी ने किताब दिखाई थी, उसमें क्या कहा था कि जब चीन के टैंक आए तो इन्होंने कहा था कि अपने हिसाब से फैसले लो। सीवरेज के ढक्कन बदलवाने के लिए अमित शाह के पास जाना पड़ता है। अगर इसी तरह पावर एक-दो हाथों में रखोगे तो डेमोक्रेसी की जगह डिक्टेटरशिप उभरती है। 3.इनकी फॉरेन पॉलिसी फेल हुई लोगों के बीच गैस को अफवाह फैलाई जा रही, ऐसे काम नहीं चलेगा। हम सेंटर के टच में हैं। इस तरह पाबंदियां लगाकर काम चलना नहीं है। हमारी विदेश नीति क्या है। मुझे नहीं लगता है कि महीने में 15 दिन पीएम किसी विदेश दौरे पर गए होते हैं। फिर इनमें काम क्यों नहीं कोई आता है। यह फेल्योर ऑफ फॉरेन पॉलिसी है। 4. शाह अपना फेल्योर बताकर गए हैं सीएम ने कहा – नशा बॉर्डर पार से आता है। बॉर्डर किसके पास है, होम मिनिस्टर के पास हैं। ऐसे में वह अपना फेल्योर बता रहे हैं। ड्रोन से नशा आ रहा है। कौन-सी पोर्ट पर नशा आता है, मुंद्रा पोर्ट पर है। वह गुजरात में है। वह शिपिंग के जरिए आता है। तीन हजार केजी पकड़ा गया। वह अपना फेल्योर बताकर गए हैं। 5.दिल्ली से आकर गालियां निकाल चले गए सीएम ने कहा कि – दिल्ली से आता है, गालियां निकालकर चला जाता है। राहुल गांधी आया, वह कांग्रेसियों को गाली देकर चला गया। आदमी के बच्चे बन जाओ वरना स्पेयर में बिठा दूंगा। यह सारे हाथ जोड़कर खड़े थे। कल जाखड़ अमित शाह को कह रहा था कि आप पंजाब को संभाल लो। हमें कहते हैं कि दिल्ली वाले आ गए। अमित शाह कोटफत्ता से हैं। या शाहकोट से है। या शाहकोट का नाम ही उसके नाम पर पड़ गया। 6.हमारा तो अभी तक अपना पैसा नहीं दिया सीएम ने कहा -कल अमित शाह कह रहते थे कि भगवंत मान ने एमएसपी नहीं दी। मैं तो यह लिखकर दे सकता हूं कि हमारी इतनी प्रोडक्शन है, इतनी कॉस्ट है। वह लीगल गारंटी थी। यह तो यूएस ट्रीटी में तो यह सब कुछ बेचने जा रहे हैं। अभी तक हमारा, आरडीएफ, जीएसटी, 1600 बाढ़ पीड़ितों का पैकेज नहीं दिया 7. केरल बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि -हम केरल और बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी छोटी है। गुजरात में पांच हमारे एमएलए हैं। वहीं, इसको लेकर हाईकमान से बैठकर रणनीति बनाएंगे। दो दिन में ऐसे चली समिट 13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ किया। सीएम ने पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और बिजनेस-फ्रेंडली पॉलिसी है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्री को फुल गवर्नमेंट सपोर्ट का वादा किया। चीन से मुकाबला करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पिछले 4 सालों में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश आने का दावा किया। बड़े उद्योगपतियों, टाटा स्टील, JSW, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट आदि ने एक्सपैंशन और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। पहले दिन ही 10 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। 14 मार्च – फोकस स्पेसिफिक सेक्टर्स पर रहा, जैसे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की क्षमता दिखाई गई। यूके की फर्म 3 एसोसिएट्स ने पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया। कई निवेश प्रस्ताव आए। कुल ₹1.25 लाख करोड़ तक के संभावित निवेश और लाखों रोजगार की बात हुई। कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ की, इसे 20 सालों की सबसे असरदार औद्योगिक पहल बताया। विभिन्न सेशन, एग्जिबिशन और ग्लोबल कोलैबोरेशन पर चर्चा हुई। हालांकि सीएम भगवंत मान ने साफ किया है कि रविवार को साफ होगा कि कितना निवेश इस दौरान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *