Live
मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनामनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना
Saturday, 12 September 2026
Menu

गोल्डन टेंपल पहुंचे अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान: माथा टेक कर शुकराना अदा किया, बोले- दिल्ली की अदालत ने खारिज किए आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार की दोपहर बाद गोल्डन टेंपल पहुंचे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहे। दोनों ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका और शुकराना अदा किया। केजरीवाल का यह दौरा उनके कथित शराब घोटाले मामले से बरी होने के बाद पहला पंजाब दौरा है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दरबार साहिब में शुक्रिया अदा करने आए हैं। पिछले दिनों दिल्ली की अदालत में एक बहुत बड़ा फैसला आया, जिसमें आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यहां तक कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में उनके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था। दिल्ली की अदालत ने सभी आरोपों को खारिज किया : केजरीवाल अब अदालत ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि इतने भी सबूत नहीं हैं कि इस मामले पर मुकदमा चलाया जा सके। इसलिए हमें आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु जी की कृपा के बिना संभव नहीं हो सकता था। उनके आशीर्वाद के बिना यह नहीं हो सकता था। मैं पहले भी कई बार माथा टेकने के लिए यहां आया हूं, लेकिन अब जब हमें हमारा सम्मान वापस मिला है और हम सभी आरोपों से मुक्त हो गए हैं, तो हम दोनों परिवार यहां माथा टेकने आए हैं।
  गोल्डन टेंपल में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान। वाहेगुरु ने जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी दी उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी ने हमें जनता की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम प्रार्थना करते हैं कि वाहेगुरु जी हम पर अपनी कृपा बनाए रखें, ताकि हम आगे भी जनता की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। हमने अस्पतालों के लिए, लोगों के स्वास्थ्य के लिए, स्कूलों के लिए और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इन कामों के कारण हमें जनता का आशीर्वाद मिलता है। केजरीवाल ने आगे कहा कि इसी कृपा और जनता के समर्थन की वजह से हम इतने बड़े-बड़े लोगों के सामने टिक पाए हैं। जनता और वाहेगुरु के बिना हम जैसे साधारण लोगों की इतनी हैसियत नहीं है कि हम टिक भी सकें। सीएम मान बोले- सच्चाई पर आधारित फैसला आया इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते कहा कि वह और अरविंद केजरीवाल दोंनो अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की अदालत से एक सच्चाई पर आधारित फैसला आया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जो झूठे आरोप लगाए गए थे, वे सभी गलत साबित हुए। भगवंत मान ने कहा कि अदालत ने साफ कहा कि इस मामले में कोई केस बनता ही नहीं है। हम यह नहीं कह रहे कि हम बरी हो गए हैं, बल्कि हम यह कह रहे हैं कि मुकदमा शुरू ही नहीं हुआ, क्योंकि ट्रायल ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पर जो सच की सुरक्षा की किरण रही है, उसके लिए शुकराना अदा करने हम यहां पहुंचे हैं। पंजाब में जो सेवा हमें दी गई थी, उसके पूरे 4 साल होने जा रहे गए हैं। पंजाब के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि, बजट लोगों के हित में प्रस्तुत किया गया, ताकि हमारा पंजाब तरक्की कर सके। हमने भी बढ़-चढ़कर रब से प्रार्थना की कि हमें शक्ति और आशीर्वाद दें, ताकि हम सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए सेवा कर सकें। जब हम गलियारे की ओर बढ़े, तो अंदर शबद-कीर्तन चल रहा था, जो हमें हिम्मत और प्रेरणा दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *