Live
चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशिहथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिसधूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेकCM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ताआम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशिहथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिसधूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेकCM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ताआम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स
Sunday, 20 September 2026
Menu

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस को दिए गए बोलने के समय का गलत इस्तेमाल किया और दूसरे कांग्रेस विधायकों को बहस में हिस्सा नहीं लेने दिया।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विधानसभा तय नियमों और तरीकों के हिसाब से चलती है और इसे कोई भी निजी स्टेज की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने इशारा किया कि स्पीकर ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी को 16 मिनट दिए थे, लेकिन प्रताप सिंह बाजवा अकेले ही दिए गए समय से ज़्यादा बोले और दूसरे कांग्रेसी विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाजवा इन विधायकों को सदन के अंदर बोलने भी नहीं देते और फिर वे बाहर आकर बेवजह शोर मचाते हैं।”

कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रताप सिंह बाजवा के बार-बार अपने पुराने पदों जैसे कि सांसद, मंत्री और विधायक का हवाला देने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार सदन के शिष्टाचार के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि. विधानसभा कोई गली या कादियान का मोहल्ला नहीं है जहां कोई भी नियमों का पालन किए बिना कुछ भी बोल सकता है। सदन एक सही सिस्टम और अनुशासन के तहत काम करता है।

कांग्रेस पर और निशाना साधते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जारी 2017 के घोषणापत्र के अधूरे वादों की याद दिलाई। उन्होंने कांग्रेस को वह घोषणापत्र पेश करने और चर्चा करने की चुनौती दी कि उनमें से कितने असल में पूरे हुए।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि आप वादों और परफॉर्मेंस पर खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। धालीवाल ने कहा कि आइए चर्चा करें कि कांग्रेस ने 2017 में क्या वादे किए थे और आप ने 2022 में क्या वादे किए और कितने पूरे किए और हमने कितने पूरे किए है। हम कहीं भी, कभी भी बहस के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *