Live
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिलदिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौतीपंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावाजंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसलाकपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीतहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिलदिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौतीपंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावाजंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसलाकपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीतहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल
Thursday, 09 July 2026
Menu

पुलिसकर्मियों की मौत पर CM मान का बड़ा बयान; गुरदासपुर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर निशाना साधा है। बुधवार को जालंधर स्थित पंजाब आर्म अकादमी (पीएपी) में आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसी दौरान वह पाकिस्तान पर बरसे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही है और इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा कि गुरदासपुर की घटना को प्रायोजित किया गया है। “पंजाब पुलिस सीमा पर मजबूत दीवार की तरह खड़ी है, लेकिन उसे कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं,” उन्होंने कहा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने मांग की है कि यदि ऐसे आरोप हैं तो केंद्र के साथ मिलकर ठोस कार्रवाई की जाए।

2568 जवानों का प्रशिक्षण पूरा हुआ

  परेड के दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव ने सलामी ली। इस मौके पर 2568 जवानों ने प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें 4 डीएसपी, 778 सब इंस्पेक्टर ने महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग ली। 1404 रिक्रूट कांस्टेबल जहांखेला ट्रेनिंग सेंटर और 382 कांस्टेबल कपूरथला केंद्र से पास आउट हुए। पहली बार भर्ती किए गए 172 प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर भी शामिल रहे। सीएम मान ने कहा कि 1746 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 2026 में 3400 नई भर्तियां शुरू की जाएंगी।

पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान

  उन्होंने बताया कि 2022 में सरकार बनने के बाद पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। 1100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आधुनिक हथियार, वाहन और तकनीकी उपकरणों पर खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है और बीएसएफ के साथ मिलकर ड्रग्स, हथियार और ड्रोन तस्करी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *