Live
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किएपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए
Friday, 10 April 2026
Menu

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सैनी के जनसेवा के प्रति उनके समर्पण भाव की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप हरियाणा की समृद्धि, सुरक्षा और विरासत को निरंतर गति दे रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ जनसेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *