Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए CM भगवंत मान, नंगे पांव जाप करते हुए नतमस्तक

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने नंगे पांव हेरिटेज स्ट्रीट से चलकर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर मत्था टेका. मुख्यमंत्री ने पूरा दिन अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है और सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपने विवादास्पद बयानों पर स्पष्टीकरण दे रहे हैं. यह विवाद 27 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ, जब पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गुरदासपुर के एक धार्मिक समागम में शबद कीर्तन किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्या है पूरा मामला

28 दिसंबर को अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने आपत्ति जताई कि जस्सी पूर्ण सिख (सबत सूरत) नहीं हैं, इसलिए वे गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में शबद गायन नहीं कर सकते. 29 दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टिप्पणी की कि यदि सहजधारी (बिना केश कटवाए) सिख शबद नहीं गा सकते, तो उन्हें मत्था टेकने या गुरु की गोलक में दान देने से भी रोक दिया जाए. इस बयान से सिख समुदाय में रोष फैला. जत्थेदार ने इसे सिख रेहत मर्यादा के खिलाफ और गुरु की गोलक की पवित्रता पर हमला बताया. साथ ही कुछ वीडियो में मुख्यमंत्री के कथित आपत्तिजनक व्यवहार (सिख गुरुओं और जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ) को भी आधार बनाया गया. 5 जनवरी 2026 को अकाल तख्त सचिवालय ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे पेश होने का समन जारी किया. चूंकि मान ‘पटित’ (केश कटवाए हुए) माने जाते हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील (मुख्य मंच) पर नहीं, बल्कि सचिवालय में पेश होने को कहा गया. मुख्यमंत्री ने तुरंत सम्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *