Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Friday, 06 November 2026
Menu

गैंगस्टर और शूटर भारत में कहीं भी नहीं छुप सकते, Punjab पुलिस पीछा करके उन्हें गिरफ्तार करेगी: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को अपने हाथों में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता लगातार प्रदेश की अमन-कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति गोलीबारी या हिंसा में शामिल होगा, उसके साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

सरपंच हत्याकांड का जिक्र करते हुए पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, आरोपियों का दूसरे राज्यों तक पीछा किया और छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पनाह देने वाले व्यक्ति को भी काबू कर लिया गया है और शूटरों को पंजाब लाया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पुलिस पर गोलीबारी करने वाले गोदारा गैंग से जुड़े दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह स्पोर्ट्स प्रमोटर राणा बलाचौरिया से जुड़े मोहाली गोलीबारी मामले में दोनों शूटरों को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टरों और शूटरों को सख्त चेतावनी देते हुए पन्नू ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि पंजाब में अपराध करके वे दूसरे राज्यों में छिप सकते हैं, वे बड़ी गलतफहमी में हैं। पंजाब पुलिस किसी भी राज्य में जाकर अपराधियों का पीछा करेगी और उन्हें गिरफ्तार करेगी।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नू ने कहा कि इसी टास्क फोर्स ने देश के अलग-अलग राज्यों से कई बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस को मजबूत किया गया है और उसे खुली छूट दी गई है कि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

पन्नू ने कहा कि विपक्षी नेता इस तथ्य को स्वीकार नहीं करते कि पंजाब पुलिस कई मामलों को 24 घंटों के भीतर सुलझाकर दोषियों को सजा के कटघरे तक पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि आज पंजाब पुलिस के पास आधुनिक वाहन, उन्नत निगरानी प्रणाली और नवीनतम तकनीक उपलब्ध है, जिससे वह हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।

सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए पन्नू ने कहा कि कुछ ताकतें बार-बार शांति भंग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि उनकी साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।

नशों के खिलाफ सरकार की मुहिम का हवाला देते हुए पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई भी पूरी तरह योजनाबद्ध और निरंतर जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिरौती, गोलीबारी या डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों को पंजाब पुलिस का निर्णायक जवाब मिलेगा।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पन्नू ने दावा किया कि मान सरकार न तो गैंगस्टरों को संरक्षण देती है और न ही उनसे किसी तरह का कोई संबंध रखती है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो या किसी भी परिवार से संबंधित हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *