Live
पंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा! 7 सांसदों के जाने पर प्रदेश प्रभारी सिसोदिया ने जालंधर बुलाए सभी विधायक, सीएम मान भी रहेंगे मौजूदपंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागतमैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावापंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारीPunjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षणपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागूAAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी हैभयंकर गर्मी में पब्लिक को राहत, पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान के ‘मिशन रोशन’ से बदली तस्वीरपंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा! 7 सांसदों के जाने पर प्रदेश प्रभारी सिसोदिया ने जालंधर बुलाए सभी विधायक, सीएम मान भी रहेंगे मौजूदपंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागतमैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावापंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारीPunjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षणपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागूAAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी हैभयंकर गर्मी में पब्लिक को राहत, पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान के ‘मिशन रोशन’ से बदली तस्वीर
Wednesday, 29 April 2026
Menu

पंजाब के 18 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट:न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक ,लुधियाना सबसे ठंडा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (15 दिसंबर) घने कोहरे की संभावना बहुत ज्यादा है। मौसम विभाग की तरफ से 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राज्य के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा और लुधियाना में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है, जो 6 डिग्री रहा। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है। कल से तेज़ हवाएं चलेंगी। मोहाली की रातें सबसे गर्म मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में घने कोहरे की संभावना है, वे हिमाचल से सटे जिले हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। हालांकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो न्यूनतम तापमान के लिहाज से सबसे अधिक रहा। इसी तरह अमृतसर 9.5, लुधियाना 7.4, पटियाला 8.8 डिग्री और पठानकोट में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव लाने वाला पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। यह आसमान में काफी ऊपर बना हुआ है। इसके कारण ऊपर की हवाओं में एक तरह की मौसम की लाइन बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाएं आ रही हैं और मौसम में हलचल बनी हुई है। साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं (जेट स्ट्रीम) बह रही हैं। ये हवाएं बहुत ऊंचाई पर चल रही हैं और इनकी रफ्तार काफी ज्यादा है। वहीं, 17 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 07 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 02 दिनों में न्यूनतम तापमान 02 से 04 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है, इसके बाद राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *