Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Saturday, 07 November 2026
Menu

भाजपा बताए कि गुजरात जेल में बंद गैंगस्टर धमकी कैसे दे रहा है: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का बार-बार दावा करके पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब देश के सबसे सुरक्षित और स्थिर राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना भाजपा शासित राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से की जाए, तो वहाँ की कानून व्यवस्था सचमुच चरमरा चुकी है। पन्नू ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए असली ख़तरा पंजाब से नहीं, बल्कि उन राजनीतिक ताकतों से है, जो गैंगस्टरों को सक्रिय रूप से सहायता दे रही हैं।

उन्होंने गुजरात की जेल के अंदर से कथित तौर पर कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वायरल हुई एक ऑडियो कॉल का हवाला दिया। पन्नू ने सवाल किया कि भाजपा की निगरानी में, गुजरात की एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद एक गैंगस्टर खुलेआम फोन करके धमकियाँ दे रहा है और यहाँ तक कि गैंग वॉर कराने की कोशिश कर रहा है, तो फिर भाजपा बताए कि इस गैंगस्टर को जेल के अंदर मोबाइल फोन तक पहुँच कैसे मिल रही है?

उन्होंने बताया कि इस गैंगस्टर ने हाल ही में अपने पूर्व साथी की हत्या से पहले भी धमकियाँ दी थीं और यह हत्या कथित तौर पर बिश्नोई द्वारा ही करवाई गई थी। पन्नू ने कहा, “यह पूरी ऑडियो क्लिप, जो सुबह से हर न्यूज़ चैनल पर चल रही है, यह बेनकाब करती है कि भाजपा कैसे व्यापारियों, गायकों और कलाकारों को फोन के माध्यम से रंगदारी की कॉल को बढ़ावा देकर पंजाब में डर का माहौल पैदा करने में सहायता कर रही है।” उनका उद्देश्य साफ़ है, डर पैदा करो और पंजाब तथा इसकी सरकार को बदनाम करो।

 

पन्नू ने यह भी उजागर किया कि उत्तरी भारत में सक्रिय ज़्यादातर गैंगस्टरों की जड़ें हरियाणा में हैं। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई भी पंजाब में एक समय छात्र था और एस.ओ.आई. (स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया) से जुड़ा हुआ था, जहाँ उसके कई तत्कालीन छात्र नेताओं, जो अब विभिन्न पार्टियों में राजनेता हैं, के साथ संबंध बने थे।

उन्होंने खुलासा किया कि गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देना कोई नई बात नहीं है। “2022 में, शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने गैंगस्टर सोनू कांगला की माँ को अमृतसर से टिकट दिया था। बादलों ने बसपा के साथ चुनाव समझौता किया था और उन्हें अपनी सीट से उम्मीदवार बनाया था।” उन्होंने कहा, “अगर थोड़ा और पीछे जाएँ, तो आपको शेरा खुब्बन और रॉकी जैसे नाम मिलेंगे। रॉकी की बहन भी बाद में अकाली दल (बादल) में शामिल हो गई थी।”

उन्होंने कहा कि अब भाजपा आपराधिक तत्वों को पनाह देने वाली नवीनतम पार्टी बन गई है। भाजपा ने इस गैंगस्टर को गुजरात जेल में ऐसी सरपरस्ती के नीचे रखा है कि उसे अब वहाँ से बाहर भी नहीं निकाला जा सकता और वहाँ से उसे फोन कॉल के जरिए खुलेआम काम करने की अनुमति दी जा रही है।

पन्नू ने पंजाबियों को इस साज़िश के प्रति चौकस रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “भाजपा समेत वे सभी राजनीतिक पार्टियाँ जो पंजाब पर कब्ज़ा करना चाहती हैं, इस संगठित प्रयास के पीछे हैं ताकि डर पैदा किया जा सके। वे राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं और फिर ख़ुद को समाधान के रूप में पेश करना चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *