Live
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त कियाहलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मानPunjab में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवालआप के बढ़ते जन-समर्थन से डरकर विपक्ष झूठी अफवाहें फैला रहा है: सर्वजीत कौर मानुकेभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त कियाहलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मानPunjab में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवालआप के बढ़ते जन-समर्थन से डरकर विपक्ष झूठी अफवाहें फैला रहा है: सर्वजीत कौर मानुके
Thursday, 21 May 2026
Menu

Punjab में रातें हुई और ठंडी- Minimum Temperature 4.4°C तक पहुंचा, Faridkot सबसे ठंडा, Air Quality अभी भी खराब

पंजाब में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सबसे ज्यादा ठंड फरीदकोट में महसूस की गई, जहाँ का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जगहों पर हल्का कोहरा (fog) देखने को मिल सकता है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI)

हालांकि धान की कटाई का सीजन लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। ज्यादातर जिलों में AQI 100 से ऊपर है, जो “unhealthy for sensitive groups” के कैटेगरी में आता है। सुबह छह बजे कुछ शहरों के AQI रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

  • अमृतसर: 130
  • जालंधर: 149
  • खन्ना: 119
  • लुधियाना: 164
  • मंडी गोबिंदगढ़: 147
  • पटियाला: 158

चंडीगढ़ में सेक्टर-22 का AQI 147, सेक्टर-25 का 131 रिकॉर्ड किया गया। सेक्टर-52 का डेटा उपलब्ध नहीं है।

28 नवंबर के बाद का मौसम पूर्वानुमान

रात का तापमान:
28 नवंबर से पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पंजाब में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

दिन का अधिकतम तापमान:

  • उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में 22 से 24 डिग्री तक।
  • बाकी जिलों में 24 से 26 डिग्री तक।
  • दक्षिण-पश्चिम पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि ठंड और कोहरे के चलते सुबह-सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण, मास्क पहनना और outdoor activities में सावधानी रखना बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *