Live
ठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजापंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्मभगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करके पंजाब के कर्मचारियों की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया, 65,000 से अधिक कर्मचारी होंगे रेगुलरदेश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत- केजरीवालरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, चंडीगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द; 29 का बदला रूटठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजापंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्मभगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करके पंजाब के कर्मचारियों की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया, 65,000 से अधिक कर्मचारी होंगे रेगुलरदेश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत- केजरीवालरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, चंडीगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द; 29 का बदला रूट
Sunday, 31 May 2026
Menu

Independence Day 2025: Assembly Building पर CM Yogi ने फहराया तिरंगा, Parade की ली सलामी और Helicopter से हुई पुष्प वर्षा

देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली और आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कराई गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री और लखनऊ की मेयर भी मौजूद रहीं।

सीएम योगी का संबोधन
तिरंगा फहराने के बाद सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा, आज हम अपनी आज़ादी के 78 साल पूरे कर चुके हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक पैगाम है कि हम एक आज़ाद, मजबूत और एकजुट भारत में जी रहे हैं।”
उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी ताकत और सभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने देश के वीर सैनिकों को सलाम किया और कहा, हम चैन की नींद सो पाते हैं तो सिर्फ अपने फौजियों की वजह से।”

सीएम योगी ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाए तो प्रधानमंत्री के सपनों का भारत जल्द साकार होगा। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में विश्वास की कमी थी और लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज हमारा ‘वन स्टेट, वन प्रोडक्ट’ पूरे देश में धूम मचा रहा है,” उन्होंने गर्व से कहा।

पुलिस मुख्यालय में समारोह
इधर, लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने तिरंगा फहराया और सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूपी पुलिस के अधिकारियों को सबसे ज्यादा संख्या में सम्मानित किया गया है, जो गर्व की बात है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कानूनन अपराध है और इस पर साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई जारी है।

प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी से हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर दिया।

आज का यह दिन न सिर्फ आज़ादी का जश्न है, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल है और हर घर पर तिरंगा लहराकर लोग इस महापर्व को मना रहे हैं।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *