Live
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमाभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा
Friday, 18 September 2026
Menu

Punjab में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा free treatment

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को ‘ मुख्यमंत्री सेहत योजना ‘ की शुरुआत की है। ये योजना एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसमें राज्य के प्रत्येक पात्र निवासी के लिए प्रति साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस डॉक्टरी इलाज का वादा किया गया है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में एक सार्वजनिक समारोह में किया।

 

मुफ्त में मिलेगा बेहतरीन इलाज- सीएम मान

इस मौके पर सीएम मान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज मैंने चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल के साथ ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत लोगों को हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और बेहतरीन इलाज मिलेगा।’

पंजाब की 3 करोड़ आबादी उठाएगी लाभ

सीएम मान ने आगे कहा, ‘ मुख्यमंत्री सेहत योजना ‘ पंजाब की लगभग 3 करोड़ आबादी को कवर करेगी। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों सहित राज्य के स्थायी लोगों को MMSY स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त और कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा।’

 

बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी- सीएम मान

इसके अलावा, जन कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।’

फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल का भी शुभारंभ

इससे पहले, मान ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ के शुभारंभ की घोषणा की। पोर्टल का उद्देश्य राज्य में नए व्यवसाय शुरू करने, परियोजनाएं स्थापित करने और उद्योगों के विस्तार की प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने एक व्यापार-अनुकूल वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें उद्योगपति सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय अपना 90 प्रतिशत समय व्यापार के विकास पर केंद्रित कर सकें। (इनपुट-एएनआई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *