Live
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरीCM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्डपंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादलनेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से निकले 2 मजदूर जिंदा, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी कामयाबीअरविंद केजरीवाल ने सत्यमेव जयते के हवाले से सत्येंद्र जैन की जमानत पर PM मोदी से पूछा, , “उन्हें जेल भेजकर आपको क्या मिला?”पंजाब सरकार किसी भी समय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन और डी.ए. देने के लिए तैयार: हरपाल सिंह चीमापंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरीCM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्डपंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादलनेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से निकले 2 मजदूर जिंदा, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी कामयाबीअरविंद केजरीवाल ने सत्यमेव जयते के हवाले से सत्येंद्र जैन की जमानत पर PM मोदी से पूछा, , “उन्हें जेल भेजकर आपको क्या मिला?”पंजाब सरकार किसी भी समय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन और डी.ए. देने के लिए तैयार: हरपाल सिंह चीमा
Friday, 04 September 2026
Menu

Heavy Rain और Flood Threat के बीच Sand Mining Continues, BJP ने Punjab Government पर साधा निशाना

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और हिमाचल प्रदेश से आ रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में रेत और बजरी का खनन जारी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना की है।

BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बालियावाल ने कहा कि सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लगने वाले वार्षिक मॉनसून माइनिंग बैन को लागू करने में नाकामी दिखाई है। हर साल इस समय खनन पर रोक इसलिए लगाई जाती है ताकि नदी के किनारों का कटाव रोका जा सके, बांधों की सुरक्षा बनी रहे, और लोगों की जान-माल की हिफाजत की जा सके।

लेकिन इस बार AAP सरकार ने इस नियम को गंभीरता से नहीं लिया, और कई जिलों में खनन माफिया खुलेआम रेत-बजरी निकाल रहे हैं। इससे नदियों के बहाव में बदलाव आ सकता है, जो बाढ़ जैसी स्थिति को और भी खतरनाक बना सकता है।

बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर भी उठाए सवाल

प्रितपाल सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि बाढ़ रोकने के लिए जरूरी बांधों और तटबंधों की मरम्मत का काम भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा,

“ये वो समय है जब सरकार को बाढ़ से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करना चाहिए था। लेकिन जमीन पर कुछ होता नजर नहीं आ रहा। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं।”

रेत माफिया के दबाव में सरकार?

BJP नेता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार खनन माफिया के दबाव में काम कर रही है, या फिर AAP पार्टी इतनी घमंडी हो चुकी है कि लोगों की जान खतरे में डालने से भी नहीं हिचक रही। उन्होंने कहा कि सरकार की ये लापरवाही सिर्फ गैरजिम्मेदारी नहीं, बल्कि सीधा खतरा है जनता की सुरक्षा के लिए

BJP की मांगे:

  1. मॉनसून के दौरान अवैध खनन तुरंत रोका जाए
  2. तटबंधों और बांधों की मरम्मत और मजबूती का काम तुरंत शुरू हो
  3. आपदा प्रबंधन, खनन और जल संसाधन विभागों से जवाब मांगा जाए

प्रितपाल सिंह बालियावाल ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है और अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसका अंजाम बेहद खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *