Live
Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•
Saturday, 24 October 2026
Menu

Punjab Government की Drugs के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – Bikram Majithia Arrested, Vigilance ने घर से बरामद किए अहम Evidence

पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग अब तेज़ होती नज़र आ रही है। राज्य के विजिलेंस विभाग ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 500 करोड़ रुपये के कथित ड्रग मनी घोटाले की जांच के तहत की गई है।

विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर पर छापा मारते हुए वहां से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि ये सबूत ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठा सकते हैं।

सरकार का सख्त रुख, जारी रहेगी लड़ाई: मंत्री कुलदीप धालीवाल

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “जब तक पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

धालीवाल ने मजीठिया की गिरफ्तारी को “नशे के खिलाफ सरकार की बड़ी जीत” बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

विपक्ष पर गंभीर आरोप

धालीवाल ने पूर्ववर्ती सरकारों, खासकर अकाली-भाजपा गठबंधन (2007-2017) और कांग्रेस सरकार पर नशे को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि:

  • “पिछली सरकारों ने जानबूझकर ड्रग माफिया पर कार्रवाई नहीं की।”
  • “कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो गुटका साहिब पर हाथ रखकर ड्रग्स खत्म करने की कसम खाई थी, लेकिन बाद में मजीठिया के साथ मिलकर सरकार चलाई।”
  • “ये ‘चाचा-भतीजा’ की जोड़ी ने पंजाब को बर्बादी की राह पर धकेल दिया।”

जनता को मिली उम्मीद

मंत्री धालीवाल ने कहा कि इस कार्रवाई से उन हजारों पीड़ित परिवारों को उम्मीद मिली है, जिन्होंने अपने बच्चों को नशे की वजह से खोया है। उन्होंने भावुक होकर कहा,
“आज उन माओं को पहली बार लग रहा होगा कि उन्हें इंसाफ मिलेगा।”

हाई-प्रोफाइल लोगों पर भी कार्रवाई

उन्होंने यह भी साफ किया कि अब ड्रग्स के नेटवर्क में शामिल बड़े नामों को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का ‘युद्ध नशायां विरुद्ध‘ (War Against Drugs) अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। इस अभियान में अब तक:

  • हजारों ड्रग तस्कर जेल भेजे गए,
  • उनकी संपत्तियां जब्त की गईं,
  • और कई अवैध इमारतों को गिराया गया।

विपक्ष की बौखलाहट

मंत्री धालीवाल ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता अब मजीठिया का बचाव कर रहे हैं, जो यह साबित करता है कि उनका ड्रग माफिया के साथ सीधा गठजोड़ है। उन्होंने पूछा,
“जब पंजाब का नौजवान बर्बाद हो रहा था, तब ये नेता कहां थे?”

मुख्यमंत्री को सराहा

अंत में धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी लीडरशिप में सरकार ने साहसिक फैसले लिए हैं, और ड्रग्स के खिलाफ ये मुहिम अब थमने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *