Live
जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल•अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा•परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल•अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा•परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•
Tuesday, 20 October 2026
Menu

‘Fast Track Punjab Portal’ के लिए World MSME Forum ने की AAP Government की सराहना, Special Ceremony में नेताओं को किया गया सम्मानित

पंजाब में छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSMEs) को तेजी से सेवाएं देने के मकसद से शुरू किए गए फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल को लेकर वर्ल्ड एमएसएमई फोरम ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की खुलकर तारीफ की है। इस सराहना को सम्मान में बदलते हुए फोरम ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों को सम्मानित भी किया गया।

इस खास मौके पर कैबिनेट मंत्री और ‘आप‘ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, राजिंदर कौर छीना, तरुणप्रीत सिंह सोंध और जीवन सिंह संगोवाल भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में पंजाब ही नहीं, बल्कि देश भर से व्यापारी और उद्योगपति शामिल हुए।

फोरम के अध्यक्ष बदीश जिंदल ने इस पहल को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया और कहा कि यह पोर्टल पंजाब के आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने खास तौर पर अमन अरोड़ा और अन्य मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर को काफी सहूलियत मिलेगी और व्यापार में गति आएगी।

बदीश जिंदल ने यह भी कहा कि वर्ल्ड एमएसएमई फोरम इस पोर्टल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का हर स्तर पर सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, “Fast Track Punjab Portal से उद्यमियों को सरकार की सेवाएं जल्द और पारदर्शी तरीके से मिलेंगी, जिससे न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि निवेश भी आएगा।”

समारोह में मौजूद सभी नेताओं को फोरम की ओर से सम्मानित किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया कि वे उद्योग जगत की समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।

क्या है फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल?
यह पोर्टल MSME कारोबारियों को सरकारी मंज़ूरियां, लाइसेंस, सब्सिडी और अन्य जरूरी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर तेजी से उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य red tape (यानि ज़रूरत से ज़्यादा कागज़ी कार्रवाई) को कम करना और Ease of Doing Business को बढ़ावा देना है।
फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल को लेकर सरकार की इस पहल की सराहना से यह साफ है कि राज्य सरकार MSME सेक्टर को मजबूत करने के लिए गंभीर है। वर्ल्ड एमएसएमई फोरम जैसे संगठनों का समर्थन मिलने से इस अभियान को और मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *