Live
साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत कियाचंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवालमोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवालCM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनींवित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा कीCM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धिसाँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत कियाचंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवालमोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवालCM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनींवित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा कीCM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि
Saturday, 04 July 2026
Menu

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे, Amit Shah, शहीदों के परिजनों को दी नसीहत।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अहम सुरक्षा बैठकों में हिस्सा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

गुरुवार को उन्होंने हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की, जबकि शुक्रवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों को नौकरी से जुड़े नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में शाह ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना ने हर आतंकी हमले का सख्ती से जवाब दिया है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति अपनाई हुई है।

उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि उसने आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, जबकि भारत ने केवल आतंकियों और उनके ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। Amit Shah ने यह भी कहा कि देश, शहीदों के परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और जम्मू-कश्मीर में विकास की रफ्तार लगातार तेज होती रहेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक स्थलों , धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के परिवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. यह इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर सरकार, केंद्र सरकार और देश की भावनाएं आपके साथ जुड़ी हुई हैं.

उन्होंंने कहा कि हम सब जानते हैं कि मुआवजा, सरकारी नौकरी, इससे आपके जीवन में हुई क्षति की परिपूर्ति नहीं हो सकती है. आपके परिवार की जो क्षति हुई है, इसमें आपके साथ पूरा देश चट्टान की तरह खड़ा है.

पाकिस्तान को शाह का कड़ा संदेश

गृहमंत्री Amit Shahने कहा कि पाकिस्तान ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाई है. हमारी सेना हर चीज का जवाब देने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास तेज गति से जारी रहेगा. हमारे हमले में पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हमने नागरिकों को निशाना बनाया ही नहीं था. हमने सटीक हमलों से आतंकी ठिकानों और आतंकियों को निशाना बनाया था.

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पहलगाम में निर्दोष यात्रियों पर जो हमला हुआ और जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हर आतंकवादी हमले का जवाब कठोरता से दिया जाएगा. उसे नीति के तहत हमने पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में जो आतंकी अड़े थे उनका खत्मा किया.

जम्मू-कश्मीर का विकास रहेगा जारी- शाह

गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि किसी भी आतंकी घटना को भारत सहन नहीं करेगा और इससे भी ज्यादा सटीक जवाब दिया जाएगा. मैं साफ कहना चाहता हूं कि जिस गति से जम्मू कश्मीर में विकास होता रहा है 2014 से लेकर अब तक इस गति से जम्मू कश्मीर में विकास होता रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *