Live
अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा
Tuesday, 14 April 2026
Menu

मोहाली पहुंचे CM मान, ईजी रजिस्ट्री की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, नागरिकों से फोन पर लेंगे फीडबैक।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (मंगलवार को) मोहाली जिला प्रबंधकीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कल शुरू की गई ‘Easy Registry’ प्रणाली की जांच की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार सारा काम चल रहा है और लोगों को कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

लोगों ने बताया कि पौने एक घंटे का समय लगा

दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को चंडीगढ़ में सम्मानित करने के बाद पंजाब के CM भगवंत मान शाम को मोहाली पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे जिला प्रशासनिक परिसर (डीसी ऑफिस) का दौरा किया और ईजी रजिस्ट्री प्रणाली की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान CM ने रजिस्ट्री कराने आए आम लोगों से बातचीत की और जाना कि उन्हें प्रक्रिया पूरी करने में कितना समय लग रहा है। इस पर अधिकतर लोगों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया लगभग 45 मिनट में पूरी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि यह सिस्टम आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, लेकिन अभी लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। कई लोग तय समय से पहले पहुँच जाते हैं जिससे अनावश्यक भीड़ लगती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह समझना होगा कि उन्हें रजिस्ट्री के लिए तभी पहुँचना है जब उन्हें निर्धारित समय पर बुलाया जाए।

CM मान ने लगभग 15 से 20 मिनट तक पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी उनके साथ मौजूद रहीं।

फोन कर लोगों से लेंगे फीडबैक

CM ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह एक्शन होगा। हमारे पास रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों का सारा डाटा आ रहा है। यह डाटा डिप्टी कमिश्नर के पास आ रहा है। वह खुद भी अब उन लोगों से बातचीत कर सारे सिस्टम के बारे में फीडबैक लेंगे। जहां पर भी खामी आएगी, उसे सुधारा जाएगा। अगर भ्रष्टाचार का पता चलता है, तो उन पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *