Live
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नूभारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवालदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूतीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नूभारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवालदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू
Wednesday, 22 July 2026
Menu

मंत्री नहीं, मसीहा बनकर उभरे डॉ. रवजोत सिंह — CPR देकर बचाई बेहोश व्यक्ति की जान।

आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह एक बार फिर अपनी मानवता और त्वरित चिकित्सकीय प्रतिक्रिया के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने बठिंडा में एक आपात स्थिति के दौरान CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देकर एक बेहोश व्यक्ति की जान बचाई।

आज डॉ. रवजोत सिंह बठिंडा में आयोजित एक स्पेशल नक्शा कैंप में हिस्सा लेने पहुँचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही वे हॉल से बाहर निकल रहे थे, तभी ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। हालात गंभीर दिख रहे थे, और लोगों को संदेह हुआ कि यह दिल का दौरा या ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रवजोत सिंह, जो स्वयं एक अनुभवी चिकित्सक हैं, ने तुरंत बिना देरी किए सीपीआर देना शुरू किया। उनकी सक्रियता और चिकित्सकीय जानकारी ने उस व्यक्ति की जान बचा ली।

गौरतलब है कि सीपीआर एक आपातकालीन प्रक्रिया है जो दिल की धड़कन और सांस रुक जाने की स्थिति में मरीज की जान बचाने में मदद करती है। मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और उन्हें एक सच्चा जनसेवक व मसीहा बताया।

मंत्री का त्वरित निर्णय और प्रोफेशनल रवैया देखकर लोगों ने उनकी काफी सराहना की। मरीज़ को होश आने के बाद डॉ. रवजोत सिंह ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का तुरंत किसी अच्छे अस्पताल में पूरा चेकअप करवाया जाए।

इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों के बीच मंत्री की छवि को और मज़बूत किया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी इस संवेदनशील और प्रोफेशनल प्रतिक्रिया को जमकर सराहा। इससे पहले मंत्री रवजोत ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि डॉ. रवजोत सिंह न सिर्फ एक नेता हैं, बल्कि एक ज़िम्मेदार डॉक्टर और दयालु इंसान भी हैं, जो जनता के हर संकट में उनके साथ खड़े होने की कोशिश करते हैं।.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *