Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Sunday, 12 July 2026
Menu

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला जवाब, कासगंज में CM योगी ने दी विकास योजनाओं की सौगात।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और उसकी ताकत का अहसास करवा दिया है। अब पाकिस्तान दुनिया से रहम की गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश के पास ऐसे साहसी जवान न होते तो पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के बीच भारत की जनता सुरक्षित नहीं रह पाती।

कासगंज में CM योगी का दौरा और विकास कार्यों की सौगात

मंगलवार सुबह 10:35 बजे मुख्यमंत्री योगी कासगंज पहुंचे। उन्होंने 191 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पुलिस लाइन का उद्घाटन किया और 724 करोड़ रुपये की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सोरों की धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत संभल जैसी है, और यहां भी अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा।

भारत की सेना घर में घुसकर मारती है

CM ने कहा, कि हमारी बहादुर सेना घर में घुसकर दुश्मन को मारने की क्षमता रखती है। यूनिफॉर्म की क्या कीमत होती है और उसका क्या महत्व होता है? ये आप लोगों ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान की कमर को तोड़ने वाले भारत माता के जवानों के माध्यम से देखा होगा।

आपने देखा होगा कैसे पीएम के मार्गदर्शन में पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए, उसे औकात में लाने का काम किया गया है। भारत ने बता दिया है, हमारे अगर एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझना पड़ेगा। पिछले 10 सालों में पीएम के नेतृत्व में सेना के आधुनिकीकरण को लेकर लगातार काम हुए हैं।

2017 से पहले यूपी सुरक्षित नहीं था

योगी ने कहा कि जो काम देश की सुरक्षा के लिए सेना का है। वैसा ही काम पुलिस का भी है। जो देश को आंतरिक रूप से सुरक्षित रखती है। कानून व्यवस्था को मजबूत करती है। याद करिए साल 2017 से पहले का यूपी का कोई जिला सुरक्षित नहीं था। शाम होते-होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल होता था।

उपद्रवी सड़क पर आकर तांडव करते थे। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित थे। हर तीसरे दिन दंगा होता था। पर्व से पहले ही लोग परेशान हो जाते थे। प्रदेश में व्यापार ठप था। एक तरफ उपद्रव दूसरी तरफ अंधेरा। इन दोनों के बीच का समनव्य सपा और साल 2017 से पहले की सरकारें थीं।

बेटी-व्यापारियों की इज्जत से खिलवाड़ करते थे माफिया

भाजपा सरकार आने से पहले गुंडे माफिया मिलकर देश में अराजकता फैलाते थे। कानून के लिए संकट खड़ा करते थे। बेटी और व्यापारियों की इज्जत से खिलवाड़ करते थे। सज्जनों को परेशान करते थे। दुर्जनों का महिमा मंडन करते थे। यही पिछली सरकारों का काम था।

सपा-बसपा ने पुलिस लाइन के लिए जमीन नहीं दी

कासगंज का निर्माण साल 2008 में हुआ था। तब बसपा की सरकार थी। उसके बाद 5 साल तक सपा की सरकार रही। लेकिन तब पुलिस लाइन के लिए न जमीन दी गई और न ही पैसा दिया गया। ऐसा ही हाल कासगंज के साथ यूपी के 12 जिलों का और था। ऐसे में 25 करोड़ जनता की सुरक्षा कैसे होती है। आज यूपी की पुलिस एक मॉडल की तरह देखी जा रही है।

अब माफिया सरकार नहीं चला सकता

आज पुलिस माफिया के लिए काल बन गई है। अब माफिया सरकार नहीं चला सकता, किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। किसी व्यापारी के पैसे पर सेंध नहीं लगा सकता, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। अगर करेगा तो जानता है, अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा है।

फिर राम नाम सत्य है की यात्रा निकलनी प्रारंभ हो जाएगी। ये नए भारत का नया यूपी है। सोरों का महत्व उतना ही है जितना संभल का है। वह कल्कि अवतार की भूमि है। सोरों भगवान विष्णु अवतार की भूमि है। जैसे अयोध्या का विकास हुआ है। जैसे मथुरा-वाराणसी का विकास हुआ, वैसे ही सोरों का भी विकास होगा।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *