Live
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलमोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : CM भगवंत सिंह मानआम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलमोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : CM भगवंत सिंह मान
Thursday, 21 May 2026
Menu

नशे के खिलाफ जंग में टॉपर्स बनेंगे रोल मॉडल, पंजाब CM ने छात्रों को किया सम्मानित।

पंजाब में नशे के खिलाफ जारी मुहिम को नई दिशा देते हुए अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को रोल मॉडल बनाया जाएगा। सरकार इन होनहार युवाओं के जरिए अन्य छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही हॉकी सहित अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।

यह घोषणा पंजाब के CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में की, जहां वे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे थे।

CM मान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि परिणाम मनमुताबिक न आए, तो निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक बंद घड़ी भी दिन में दो बार सही समय दिखा देती है, तो हम तो फिर भी जीवित हैं।” इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के 18 स्कूलों में शून्य प्रतिशत परिणाम आने का उल्लेख किया और कहा कि यह संतोष की बात है कि पंजाब में स्थिति बेहतर है।

अब करियर गाइडेंस भी स्कूलों में

CM मान ने कहा कि, सभी टॉपर्स उनके लिए एक सम्मान है। उनके लिए सभी फर्स्ट हैं। हालांकि, पास फॉर्मूला उम्र के हिसाब से चलता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह स्टेज आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट आना है, इसलिए आपको उचित राह मिल पाए। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से करियर गाइडेंस की जा रही है। पहले यह चीजें नहीं बताई जाती थीं, जिसके कारण कई बार लोग दूसरों की सलाह से गलत विकल्प चुन लेते थे। अब करियर के विकल्प बहुत ज्यादा हैं। जिस चीज को ठान लें, उसे पूरा करके हटें।

किताबों से जिंदगी बदल सकती है

CM ने कहा कि अगर बच्चे के अंदर यह आ जाए कि यह किताब जिंदगी बदल सकती है, तो बच्चा फिर जुनून से पढ़ता है। उन्होंने बताया कि टॉप तीन में मालवा है और छोटे-छोटे गांव के बच्चे कमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव वालों में तरक्की का जुनून बहुत अधिक होता है, जो अच्छी बात है।

हमेशा जड़ों को याद रखे

CM ने कहा कि, पंजाब के युवा किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। अमेरिका की जहाज बनाने वाली बोइंग कंपनी में लगभग 200 से अधिक इंजीनियर पंजाबी हैं, जिनमें से 70 गुरु नानक देव इंजीनियर कॉलेज, लुधियाना के हैं। इसी तरह, माइक्रोसॉफ्ट में 50 भारतीय हैं, जिनमें अधिकतर पंजाबी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत मौके आपके पास आएंगे, इसलिए बिल्कुल घबराना नहीं है। जो फर्स्ट आए हैं, उन्हें बधाई है। फर्स्ट आकर अहंकार नहीं करना है। जितनी मर्जी तरक्की कर लो, लेकिन अपनी जड़ों को हमेशा याद रखें। जो कि आपकी सफलता में शामिल रहे, उनकी रेस्पेक्ट दीजिए।

दसवीं का रिजल्ट 95.60% रहा

बता दें कि, पीएसईबी का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95.60% रहा है। जबकि 12वीं कक्षा रिजल्ट 91% रहा है। टॉप तीनों स्थानों पर बेटियां रही थी। यह पहला मौका नहीं है, जब सीएम स्टूडेंट्स से मिलने जा रहे हैं। वह पहले भी बेहतर काम करने वाले छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात करते आए हैं।

CM मान ने कहा कि, सभी टॉपर्स उनके लिए एक सम्मान है। उनके लिए सभी फर्स्ट हैं। हालांकि, पास फॉर्मूला उम्र के हिसाब से चलता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह स्टेज आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट आना है, इसलिए आपको उचित राह मिल पाए। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से करियर गाइडेंस की जा रही है। पहले यह चीजें नहीं बताई जाती थीं, जिसके कारण कई बार लोग दूसरों की सलाह से गलत विकल्प चुन लेते थे। अब करियर के विकल्प बहुत ज्यादा हैं। जिस चीज को ठान लें, उसे पूरा करके हटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *