Live
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•
Saturday, 07 November 2026
Menu

हरियाणा में BJP की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज: पंचकूला से CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी, सांसदों और मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत आज, 13 मई को पंचकूला से होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। अंबाला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, सोनीपत में कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा, हिसार में किरण चौधरी और सिरसा में सुभाष बराला को संयोजक नियुक्त किया गया है।

इन मंत्रियों की लगी ड्यूटी

कुरुक्षेत्र में लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल और भिवानी महेन्द्रगढ़ में लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह यात्रा के संयोजक होंगे। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को संकल्प यात्रा की कमान सौंपी गई है।

यात्रा के सफल आयोजन के दिशा-निर्देश जारी

इस यात्रा की तैयारी और आयोजन को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग ने पंचकूला जिला सचिवालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी से समन्वय बनाए रखने की अपील की है।

सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगी यह यात्रा

महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि यह यात्रा सशस्त्र बलों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने सभी वर्गों और राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लें। यात्रा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका टाउन पार्क के ओपन थिएटर से प्रारंभ होगी और मेजर संदीप सांखला चौक पर समाप्त होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी और अन्य मेहमान, स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे।

इस आयोजन में विशेष अधिकारी (कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच) आईजी पंकज नैन, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एडीसी निशा यादव सहित विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *