Live
CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•
Thursday, 15 October 2026
Menu

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी, 5 की मौत; राजस्थान-Punjab समेत 5 राज्यों पर हमले, 26 शहरों पर 550 ड्रोन दागे।

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, Punjab , राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी, पुंछ और जम्मू में भी भारी गोलाबारी की गई। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई।

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इससे पहले शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, Punjab , राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को आर्मी ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान का दावा है कि उसने आदमपुर, उधमपुर, पठानकोट, सूरतगढ़ और सिरसा एयरफील्ड्स पर हमला किया है। इसके साथ ही उसने राजौरी स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र और पंजाब के ब्यास में मौजूद ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज सुविधा को भी निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, भारत की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में जम्मू के पास स्थित पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन्हीं ठिकानों से ड्रोन हमले किए जा रहे थे। यह जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *