Live
पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिलमानसिक रोगी का अब नहीं चलेगा बहाना, बेअदबी करने पर होगी सख्त सजा- भगवंत सिंह मानBBMB के फैसलों में पंजाब को मिले उचित स्थान, तानाशाही और गलत फैसलों को बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त: बरिंदर गोयल“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयानमजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिलCM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवानागुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामलापेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, निर्यात पर लगेगा स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्जपूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिलमानसिक रोगी का अब नहीं चलेगा बहाना, बेअदबी करने पर होगी सख्त सजा- भगवंत सिंह मानBBMB के फैसलों में पंजाब को मिले उचित स्थान, तानाशाही और गलत फैसलों को बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त: बरिंदर गोयल“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयानमजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिलCM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवानागुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामलापेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, निर्यात पर लगेगा स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्ज
Sunday, 17 May 2026
Menu

अब छुट्टी में भी नहीं मिलेगी राहत! Punjab सरकार का अधिकारियों के लिए चौंकाने वाला आदेश।

Punjab सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, अब सरकारी अधिकारी न तो कार्यालय समय के बाद और न ही छुट्टी के दिनों में अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर सकेंगे। उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए मोबाइल फोन पर हमेशा उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा।

विशेष सचिव (कार्मिक) Punjab सरकार ने विशेष मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त आयुक्त, प्रमुख सचिव एवं सचिवों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय समय समाप्त होने के बाद और अवकाश के दौरान भी प्रशासनिक आवश्यकताओं हेतु मोबाइल फोन के माध्यम से सुलभ रहें।

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कई प्रशासनिक कार्य तत्काल किए जाने हैं, जिसके कारण इन कार्यों से संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता आवश्यक हो जाती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ अधिकारी कार्यालय समय के बाद मोबाइल पर उपलब्ध नहीं होते हैं, क्योंकि या तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ होता है या नेटवर्क कवरेज क्षेत्र से बाहर होता है या फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया जाता है, जिससे आम जनता को सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में कठिनाई होती है।

इसलिए Punjab सरकार ने निर्देश दिए हैं कि विभाग के सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवश्यक कार्यालय प्रशासनिक कार्य कार्यालय समय के बाद और छुट्टियों के दिन भी समय पर पूरे किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *