Live
CM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाPunjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौरCM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाPunjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर
Sunday, 21 June 2026
Menu

UP: सीएम योगी का निर्देश: 10 जून तक पूरी हों बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 से 12 जून तक सभी संबंधित परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए और पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिलों के विकास कार्यों के लिए योजनाएं जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से तैयार कराई जाएं।

’10 से 12 जून तक परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं’

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रस्तुतीकरण को देखा तथा फिर जनपद के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैंप का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण किया। उन्होंने उसे भवानी नाम दिया। उन्होंने चार हाथियों को चारा, केला आदि भी खिलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ के पार्क में मौलिश्री का पौधा रोपा एवं स्टॉल का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री का थारू महिलाओं ने स्वागत किया। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया,‘‘10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए।”

सीएम ने ये भी दिए निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाएं तैयार कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पर्यटन के विकास को बढ़ाने का निर्देश दिया और दुधवा में आने वाले पर्यटकों की वर्षवार संख्या पूछी। मुख्यमंत्री ने ‘कनेक्टिविटी’, होटल, गाइड के रूप में स्थानीय लोगों को जोड़ने की बात कही।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *