Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Saturday, 07 November 2026
Menu

Haryana: शहीद विनय नरवाल के परिजनों से मिलने करनाल पहुंचे मनकीरत औलाख, दी श्रद्धांजलि।

पंजाबी गायक मनकीरत औलाख शनिवार देर रात Haryana के करनाल के सेक्टर-7 स्थित शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक में डूबे परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। औलाख ने परिवार के साथ समय बिताते हुए उनका दुख साझा किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति है। ऐसा महसूस होता है जैसे विनय हमारे अपने परिवार का हिस्सा थे।”

इस बीच पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनकीरत औलाख ने बताया कि शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपने पिता के इकलौते बेटे थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक आए इस दुख ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

मनकीरत औलाख से बात करते हुए शहीद के परिजनों ने कहा कि हमें कैसे पता था कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा? बड़े सपनों के साथ पले-बढ़े बेटे की शहादत का दर्द ऐसा है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

औलाख ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। विनय की शहादत से हर भारतीय दुखी है। हम सभी को इस दुःख से उबरने में समय लगेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त व तुरंत कार्रवाई करने की भी अपील की, क्योंकि इस घटना से न केवल करनाल बल्कि पूरे देश में रोष है और रोष स्वरूप जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले जलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *