Live
पंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणीपंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मानमालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयारपैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना कीपंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुईभाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शनधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवालपंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणीपंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मानमालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयारपैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना कीपंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुईभाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शनधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल
Wednesday, 29 July 2026
Menu

Punjab सरकार करेगी 1000 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती: कल से शुरू होंगे आवेदन, 15 मई तक चलेगी प्रक्रिया।

अब Punjab के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। इसके लिए सरकार 1000 एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के माध्यम से की जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल से शुरू होंगे और 15 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

7 दिन पहले सरकार ने भर्ती का दिया था भरोसा

Punjab सरकार की तरफ से कैबिनेट मीटिंग में इस बारे में पहले ही प्रस्ताव पास हो चुका था। वहीं, इसके बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के मेंबरों की 17 अप्रैल को सरकार से मीटिंग हुई थी। इस मौके पर सेहत सचिव कुमार राहुल ने एसोसिएशन को विश्वास दिलाया था कि जल्दी ही एक हजार पदों पर डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसे वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

साथ ही भर्ती प्रक्रिया व नियम व शर्तें पहले ही तय कर ली गई थीं। इसके बाद यह नोटिफिकेशन जारी हुई। शिक्षा के बाद सरकार के हेल्थ क्षेत्र में यह बड़ी क्रांति मानी जा रही है, क्योंकि बड़े सालों बाद एक साथ इतने पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

ऐसे करना होगा आवेदन

सेहत विभाग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती संबंधी सारे नियम व आवेदन की प्रक्रिया यूनवर्सिटी की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। इसके लिए आवेदकों को www.bfuhs.ac.in पर लॉगिन करना होगा। वहीं, पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (PCMSA) का दृढ़ विश्वास है कि यह कदम राज्य की विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सामान्य आपातकालीन और विशेषज्ञ सेवाओं को समान रूप से मजबूत करेगा।

पिछले कुछ वर्षों में चिकित्सा अधिकारियों की नियमित और समयबद्ध भर्ती के मुद्दे पर सरकार और पीसीएमएसए के बीच लगातार सकारात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है, जिसका उद्देश्य राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *