Live
1 जून को होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर‘मन की बात’ में PM मोदी ने की धावक गुरिंदरवीर सिंह की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणा स्रोतश्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए हरभजन सिंह ईटीओ, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदासठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजापंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म1 जून को होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर‘मन की बात’ में PM मोदी ने की धावक गुरिंदरवीर सिंह की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणा स्रोतश्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए हरभजन सिंह ईटीओ, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदासठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजापंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
Sunday, 31 May 2026
Menu

UP: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बेटे शिवम की भव्य शादी में शामिल हुए सीएम योगी और यूपी सरकार के कई अधिकारी।

UP के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बेटे शिवम का विवाह रविवार को दीक्षा के साथ हुआ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क को भव्य तरीके से सजाया गया था। वर-वधू को आशीर्वाद देने खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्हें मनोज सिंह ने पगड़ी और माला पहनाई।

शिवम और दीक्षा को आशीर्वाद देने योगी सरकार की पूरी कैबिनेट आई थी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग सहित शासन और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने भी शादी समारोह में शिरकत की।

योगी के भरोसेमंद अफसरों की लिस्ट में शामिल

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। यूपी कैडर के आईएएस मनोज कुमार मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को उन्होंने जमीनी स्तर पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। वह नोएडा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। दूसरे कार्यकाल में वह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे।

वह अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह साफ सुधरी और ईमानदार छवि के के कारण योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शुमार हैं।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *