Live
अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारअकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार
Sunday, 06 September 2026
Menu

एन.आई.सी. सर्वर की तकनीकी खराबी से DrivingTest सैंटर का कामकाज ठप, सैंकड़ों आवेदक परेशान।

ऑटोमेटेड DrivingTest सैंटर, नजदीक बस स्टैंड में एन.आई.सी. सर्वर में आए दिन होने वाली तकनीकी खराबी ने लोगों को भारी परेशानियों में डाल दिया है। सर्वर में खराबी के चलते ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है जिससे आवेदकों की उम्मीदों को झटका लगा है। इसके चलते सैंकड़ों लोग जो ऑनलाइन अप्वाइमैंट लेकर Driving लाइसैंस बनवाने के लिए केंद्र पहुंचे थे, उन्हें निराशा के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा।

एन.आई.सी. (नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सैंटर) के इस सर्वर के खराब हो जाने से DrivingTest की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई। केंद्र के कर्मचारियों ने सुबह ही ट्रैक के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें लिखा गया था कि “तकनीकी कारणों के चलते ड्राइविंग टैस्ट फिलहाल नहीं लिए जा रहे हैं। वहीं दोपहर के बाद ही सर्वर आंशिक रूप से ठीक हो पाया, जिससे कुछ हद तक कामकाज शुरू किया गया। हालांकि, सुबह से लेकर दोपहर तक जिन आवेदकों की अप्वाइंटमैंट थी, उन्हें वापस लौटना पड़ा। केवल वही आवेदक, जिनकी अप्वाइंटमैंट दोपहर बाद की थी, टैस्ट दे पाए। आज Driving लाइसैंस बनवाने को लेकर 130 से ज्यादा आवेदकों ने ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट ले रखा था। वहीं दोपहर बाद आने वाले आवेदकों में से चौहपिया वाहनों के 15 और दो पहिया वाहनों के 25 आवेदकों के ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट हो पाए। सुबह से दोपहर तक आने वाले आवेदक काम बंद रहने के कारण निराश होकर वापस लौट चुके थे।

ध्यान देने योग्य है कि बुधवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सर्वर की समस्या के चलते पूरे दिन कामकाज ठप रहा। इसके अगले दिन वीरवार को महावीर जयंती के अवसर पर केंद्र में सरकारी अवकाश था। शुक्रवार को जब लोग उम्मीद लेकर केंद्र पहुंचे तो एक बार फिर वही स्थिति रही—सर्वर डाउन और सभी कार्य बाधित। अब आगामी तीन दिनों—शनिवार, रविवार और सोमवार (बैसाखी पर्व)—के दौरान सरकारी छुट्टियों के कारण केंद्र पूरी तरह बंद रहेगा, और कामकाज अब केवल मंगलवार से ही दोबारा शुरू हो सकेगा। केंद्र के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वे स्वयं भी इस स्थिति से परेशान हैं और आवेदकों की नाराजगी को पूरी तरह से जायज़ मानते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है, लेकिन वे लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *