Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Saturday, 07 November 2026
Menu

Punjab सरकार की कैबिनेट बैठक जारी: CM आवास पर चल रही बैठक, वित्त मंत्री 11:30 बजे करेंगे प्रेस वार्ता।

पंजाब। Punjab सरकार की कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में खनन नीति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, तीर्थ यात्रा योजना को लेकर भी अहम चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। बैठक समाप्त होने के बाद, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मीटिंग में लुधियाना पर भी रहेगा फोकस

जानकारी के अनुसार Punjab सरकार का ध्यान अब लुधियाना पश्चिम के चुनाव पर केंद्रित है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल स्वयं दो दिन के लुधियाना दौरे पर थे। साथ ही, मुख्यमंत्री भी वहां उपस्थित थे। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि बजट में लुधियाना के विकास को विशेष स्थान मिल सकता है। यह कैबिनेट बैठक बजट सत्र के बाद हो रही है।

कैबिनेट मीटिंग पर गर्माई थी राजनीति

Punjab सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर फरवरी माह में राजनीतिक माहौल गरमाया था, क्योंकि अक्टूबर 2024 के बाद कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई थी। इसके पीछे कारण यह था कि पहले पंचायत चुनाव और फिर निकाय चुनाव आ गए थे। इसके बाद दिल्ली चुनाव का दौर आया। लेकिन बैठक से ठीक पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने विधायकों की दिल्ली में बैठक बुला ली थी। इस पर विपक्षी दलों ने उन्हें घेरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *