Live
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

UP: फर्जी डिग्री पर नौकरी प्राप्त करने वाले 16 शिक्षकों की बर्खास्तगी, FIR दर्ज।

उत्तर प्रदेश। UP के कई स्कूलों में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट के आधार पर कई शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की थी। जब डाक्यूमेंट्स की जांच की गई, तो यह मामला सामने आया। इसके बाद 16 शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इन 16 शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने कराया मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सीतापुर जिले में 1,100 शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिली थी। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत सीतापुर में नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन में 16 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

बढ़ सकती है फर्जी शिक्षकों की संख्या

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अखिलेश प्रताप सिंह ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि इन सभी शिक्षकों ने नकली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान शिक्षा विभाग ने इन फर्जी डिग्रियों का पर्दाफाश कर दिया है। शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मामले में सभी 16 शिक्षकों को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे शैक्षिक प्रमाण पत्रों का मिलान कराने और अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुए। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में 12460 शिक्षकों के भर्ती प्रमाण पत्रों की जांच जारी है, और फर्जी शिक्षकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *