Live
अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेअश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदले
Tuesday, 07 April 2026
Menu

Haryana भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू, अगले सप्ताह मिलेगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष।

चंडीगढ़। Haryana में भाजपा के 27 जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को इस चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

संभावना है कि आगामी सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा, और उसके तीन दिनों के भीतर नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। जिस तरह जिलाध्यक्षों के चयन में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, उसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी आम सहमति बनने की संभावना है। हालांकि, पार्टी इच्छुक उम्मीदवारों को दावेदारी पेश करने का अवसर अवश्य देगी।

दुष्कर्म के मामले को बना रहे मुद्दा।

फिलहाल मोहन लाल बडौली Haryana भाजपा के अध्यक्ष हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ा गया तथा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। मोहन लाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाले हुए अभी नौ माह हुए हैं।

बीच में उन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे, लेकिन उन्हें इन आरोपों से पूरी तरह मुक्ति मिल चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के तलबगार बडौली के विरोध हाईकमान में उनके विरुद्ध दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले को मुद्दा बना रहे हैं। पार्टी को फैसला करना है कि दोबारा मोहन लाल बडौली को अध्यक्ष बनाया जाना है अथवा किसी नये चेहरे को दायित्व सौंपा जा सकता है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के आवेदन का मौका।

भाजपा में आधा दर्जन नेता प्रदेश अध्यक्ष के पद के प्रबल दावेदार हैं। ब्राह्मण, जाट, वैश्य, दलित और पंजाबी नेता प्रदेश अध्यक्ष के लिए लॉबिंग करने में जुटे हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण सिंह की ओर से किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

Haryana से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 117 मतदाता।

Haryana भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 मतदाता हैं। इनमें 27 जिलाध्यक्षों को मतदान का अधिकार प्राप्त है, साथ ही सभी 90 हलका अध्यक्ष भी इस चुनाव में मतदाता की भूमिका निभाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है। पार्टी की प्राथमिकता प्रदेश अध्यक्ष के चयन को सर्वसम्मति से सुनिश्चित करना होगी।

27 अक्टूबर 2023 को ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बाद में, 12 मार्च 2024 को, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद, नायब सिंह सैनी को Haryana का नया मुख्यमंत्री बनाया गया, और उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए। इसके बाद, 9 जून 2024 को, नायब सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद, राई के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बार भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाया, बल्कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *