Live
रिश्वत केस में सस्पेंड DIG भुल्लर को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीबैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालु Pakistan रवाना, ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनCampaign Against Gangsters: चेहरे बेनकाब, इनाम घोषित, अब पंजाब में हर गली में तलाशे जाएंगे ‘मोस्ट वॉन्टेड’पंजाब के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले CM मान; गेहूं खरीद, मुआवजा और लंबित राशि पर की चर्चादिल्ली पहुंचे CM भगवंत मान, गेहूं खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी संग अहम बैठकदेश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत कीश्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bainsपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीरिश्वत केस में सस्पेंड DIG भुल्लर को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीबैसाखी के मौके पर सिख श्रद्धालु Pakistan रवाना, ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनCampaign Against Gangsters: चेहरे बेनकाब, इनाम घोषित, अब पंजाब में हर गली में तलाशे जाएंगे ‘मोस्ट वॉन्टेड’पंजाब के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले CM मान; गेहूं खरीद, मुआवजा और लंबित राशि पर की चर्चादिल्ली पहुंचे CM भगवंत मान, गेहूं खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी संग अहम बैठकदेश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत कीश्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: Harjot Singh Bainsपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारी
Saturday, 11 April 2026
Menu

हरियाणा में CET का नोटिफिकेशन जारी: कल से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 18 दिन का मौका; पिछले 3 साल से नहीं हुई परीक्षा।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून रखी गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून शाम 6 बजे तक है।

हालांकि, परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, CET परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।

गौरतलब है कि हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों में भर्ती CET के माध्यम से ही की जाती है। बीते लगभग तीन वर्षों से यह परीक्षा आयोजित नहीं हुई है, जिससे कई युवा उम्मीदवार सरकारी रोजगार से वंचित रह गए हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार करीब 31 लाख अभ्यर्थी CET में हिस्सा ले सकते हैं।

CM सैनी बोले- सरकार युवाओं के साथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया X पर कहा- हरियाणा के प्रिय युवाओं, आज मुझे आपके साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में CET परीक्षा शीघ्र ही आयोजित की जा रही है, जिसके लिए आप सभी आगामी 28 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आ रही है।

हमारी सरकार “बिना खर्ची, बिना पर्ची” की नीति और “मिशन मेरिट” के सिद्धांत पर पूरी निष्ठा से काम कर रही है। हम हरियाणा के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार हर परिस्थिति में युवाओं के साथ खड़ी है। आप सभी को आगामी परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

CET से जुड़े जरूरी जवाब…

पढ़ाई: कम से कम 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है, या इसके बराबर कोई डिग्री होनी चाहिए। अगर आपके पास कोई और डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है तो वो भी काम आ सकता है।

उम्र: आपकी उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आप सरकारी नियमों के हिसाब से किसी खास कैटेगरी में आते हैं, तो आपको उम्र में छूट मिल सकती है।

परीक्षा कैसे होगी: परीक्षा एक पेपर पर होगी जिसमें आपको गोलों को भरना होगा (OMR शीट)। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी।

पेपर कैसा होगा: पेपर में 100 सवाल होंगे, और हर सवाल के कई जवाब दिए होंगे जिनमें से आपको सही जवाब चुनना होगा। पेपर 100 नंबर का होगा और इसे पूरा करने के लिए आपको 1 घंटा 45 मिनट मिलेंगे।

पास होने के लिए: अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप आरक्षित कैटेगरी (जैसे SC, ST, OBC) में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *