ताजा खबर

12 साल के लड़के पर था रेप का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाई लड़की की मुश्किलें

Desk

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 16 साल की लड़की ने 12 साल के लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। लड़की का आरोप है कि लड़के ने भरोसा तोड़कर उसका रेप किया और उसे प्रेग्नेंट कर दिया। 6 महीने से प्रेग्नेंट लड़की ने बच्चे के खिलाफ थाने में बयान दर्ज कराकर लड़के की गिरफ्तारी की मांग की।जांच में जुटी पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तब वह जवाब नहीं दे पाया। जवाब देने में सक्षम नहीं लड़के का पुलिस ने मेडिकल टेस्ट करवाया, लेकिन रिपोर्ट में जो सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट देने वाले डॉक्टरों ने बताया कि लड़का न तो रेप कर सकता है और न ही बाप बन सकता है। इस सच के सामने आने के बाद लड़की की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मेडिकल रिपोर्ट के बारे में वैसे डॉक्टरों ने डिटेल में कुछ नहीं बताया, लेकिन उनका कहना है कि 12 साल का बच्चा न तो रेप कर सकता है और न ही पिता बन सकता है। बताते चलें कि लड़की ने 11 नवंबर को उसके खिलाफ उस शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और लड़का एक ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़के के घर में आना-जाना होता रहता था। एक दिन वह रात में खाना खाकर वहीं सो गई थी, लेकिन अगले दिन उसने लड़के को अपने पास में सोता हुआ पाया।इसी आधार पर लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उस रात उसका रेप किया। हालांकि, पुलिस लड़की के बयान और टेस्ट रिपोर्ट में फर्क आने से परेशान है। अब पुलिस लड़की का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में है।

Report :- Desk
Posted Date :- 20/11/2016