
जनपद ऊधम सिंह नगर में गुंजी हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के घुसे की गूंज आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा*
* रुद्रपुर - नैनीताल हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के घुसे की गूंज अब जनपद ऊधम सिंह नगर में सुनाई दे रही है। यहां एस डी एम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह द्वारा लालकुआं में अतिक्रमण हटाने के दौरान समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास के साथ अभद्रता करते हुए उनकी आंख में घुसा मार दिया गया था। जिससे उसकी आंख लहुलुहान हो गई थी। वहीं हल्द्वानी पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज भी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद एस डी एम मनीष कुमार सिंह और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे।आम जनता ने इसे अधिकारियों और पुलिस की गुंडागर्दी से जोड़ कर देखा है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस मामले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत को सौपा। उनकी गैरमौजूदगी में ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के द्वारा समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास से निर्मम तरीके से मारपीट की गई। वहीं महिलाओं के साथ एस डी एम और पुलिस प्रशासन ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख का विषय है कि गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा। वहीं प्रशासन और पुलिस खुलें आम गुंडागर्दी कर रही है। प्रशासन की दमनकारी नीतियों का परिणाम गरीब वर्ग भुगत रहा है। लालकुआं की नगीना कालौनी में रह रहे पिछले 40 वर्षों से परिवारों को बेघर कर दिया गया। वहीं उनके पुनर्वास की व्यवस्था के बिना ही उन्हें बेघर कर दिया गया। उनकी मदद को पहुंचे समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास के साथ हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बेरहमी से पीटने का काम किया गया। वहीं उन्हें फर्जी मुकदमे में आरोपी बनाकर बार बार एस डी एम मनीष कुमार सिंह अपने न्यायालय में तलब कर परेशान कर रहे हैं।जिस अधिकारी ने मारपीट की वही अधिकारी इस मुकदमे का फैसला करेगा।जो न्यायालय की परिभाषा में नहीं आता है। यदि समय रहते एस डी एम मनीष कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेंगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष किरन पांडे, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार,तापस विश्वास,इन्दपाल, माजिद अली,असलम, विनोद, सहित अन्य लोग मौजूद थे। *ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट*

