ताजा खबर

समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि*

Prabhat Tiwari

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका मिशन सभी लोगों को प्रेरणा देता है। एक राष्ट्र के रूप में एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पं. दीनदयाल के चितन और विचार पीढि़यों को प्रेरित करने वाले हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल द्वारा दिखाया गया मार्ग प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगी। यह बात भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि ने सभी महानगर पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष विभाग संयोजक एवं प्रकोष्ठों के संयोजको को निर्देशित की है। इसके साथ साथ बूथ पर सभी कार्यकर्ता समर्पण दिवस को समर्पण निधि जमा करके अपने समर्पण आहूति के साथ मनाएंगे समर्पण निधि स्वेच्छा पर आधारित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा शुचिता से कार्यकर्ता एवं जनता के दान से चलती है। भाजपा कार्यकर्ता शुचिता के लिए हर बूथ पर जन-जन से सहयोग लेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य रुपया एकत्रित करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के मन में अपनापन का भाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। प्रदीप चौधरी मीडिया संयोजक भाजपा

Report :- Prabhat Tiwari
Posted Date :- 10-02-2023