ताजा खबर

घोड़े पर सवार हुई दुल्हन, तोड़ी सामाजिक परपंरा...

Ashok Gupta

गाजियाबाद : आज के बदलते दौर में पुरानी परंपरा टूटने लगी है। अमूमन आपने अभी तक शादियों में दूल्हे को ही घोड़ी पर चढ़कर विवाह स्थल तक पहुंचते हुए देखा होगा, लेकिन अब एक दुल्हन के घोड़ी चढ़ने की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। साहिबाबाद में घर की इकलौती बेटी अपनी शादी में घोड़ा बग्घी पर सवार होकर निकली और सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ जमकर जश्न मनाया। साथ ही लोगों को संदेश भी दिया गया कि बेटियां बेटों से कही भी कम नहीं होती हैं। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। मामला राजेंद्र नगर सेक्टर 3 निवासी खुशी नाम की लड़की ने अपनी शादी से एक दिन पहले, अपनी घुड़चढ़ी निकालकर अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। साहिबाबाद में घोड़ी पर सवार होकर इस दुल्हन ने सालों पुरानी सामाजिक परंपरा को तोड़ दिया है। खुशी नाम की इस दुल्हन का बचपन से ही अपनी शादी में घोड़ी पर चढ़ने का सपना था, जो अब साकार हो गया है। खुशी मेरठ से बीटेक कर रही हैं। उसकी शादी गाजियाबाद के भोपुरा निवासी शिवम से तय हुई है। शिवम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) में कार्यरत हैं। शिवम शुक्रवार शाम को बारात लेकर राजेंद्रनगर पहुंचेंगे। गुरुवार शाम खुशी घोड़ी पर बैठी और घुड़चढ़ी की परंपरा पूरी की। राजेंद्रनगर में घर से पार्क तक घुड़चढ़ी निकाली गई। इसमें घरवाले खूब नाचे। नोट भी लुटाए। हर कोई इसे देखकर हैरत में रह गया। खुशी ने कहा कि मैं इस परंपरा को तोड़ना चाहती थीं कि दूल्हा ही घुड़चढ़ी करता है। धूमधाम और गाजे बाजे से उसकी घुड़चढ़ी निकाली गई। इसका गवाह बनने पहुंचे लोगों और रिश्तेदारों ने नाच-गाने के साथ अपनी खुशियां बांटी। हालांकि एक लड़की द्वारा घुड़चढ़ी निकालते देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गये और लोगो मे यह घुड़चढ़ी चर्चा का विषय बन गयी।

Report :- Ashok Gupta
Posted Date :- 02-12-2022