ताजा खबर

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता बालू भाई को भारत सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया ।

Prabhat Tiwari

*गाजियाबाद* समाज सेवा में अग्रणी रहते हुए व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी संगठन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता बालू भाई को भारत सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बालकिशन गुप्ता ने केन्द्र सरकार के साथ एन आर रेलवे का आभार जताया। बालू भाई को रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर व्यापारियों वर्ग की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। व्यापारियों के साथ साथ अन्य संगठनों ने भी बालकिशन गुप्ता को रेलवे बोर्ड का सदस्य बनने पर बधाई दी। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी ,कार्यकारी अध्यक्ष पंडित केके शर्मा, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सेठी, महामंत्री हिमांशु शर्मा,उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, मेरठ मंडल महामंत्री पंकज त्यागी, मंत्री विशाल जैन,पश्चिम क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तरुणिमा श्रीवास्तव, मेरठ मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष समीर शर्मा, प्रशान्त चौधरी, अजेंद्र चौधरी, असीम कटारिया, अनिल जुल्का, प्रवीण भाटी , संदीप त्यागी रसम, पूर्व पार्षद मुनींद्र आर्य, हरिओम गुप्ता आदि ने बालकिशन गुप्ता को पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड का सदस्य बनने पर बधाई दी।

Report :- Prabhat Tiwari
Posted Date :- 28-07-2022