ताजा खबर

भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के निर्देशानुसार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अनुज यादव ने आज ग्राम सिकंदरपुर में एक पंचायत का आयोजन किया गया

Desk

प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 10/06/ 2022 को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के निर्देशानुसार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अनुज यादव ने आज ग्राम सिकंदरपुर में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें अनुन यादव ने कहा हापुड़ जिले में पेट्रोल पंप पर किसानों के साथ हो रही बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं किसान की फसलों की सिंचाई के लिए खुला डीजल नही दिया जा रहा है जिसके कारण किसानों की फसलें सूख रही है पेट्रोल पंपों की मनमानी के कारण सरकारी कार्यों में भी रुकावट देखने के मिल रही है ना तो किसान अपने सिंचाई के उपकरणों को लेकर पेट्रोल पंप पर आएगा ना ही कार व मोटरसाइकिल में तेल खत्म होने पर उसको लेके जाया जायेगा ।इसी के साथ नरेंद्र ठेकेदार ने कहा डीजल द्वारा चलने वाले उपकरणों के लिए अगर डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जाते है तो कर्मचारी डीजल व पेट्रोल देने से इंकार कर देते है प्रशासनिक अधिकारियों ने मना किया है किसी भी व्यक्ति को खुला तेल नही दिया जाएगा ये कह कर उनको धमकाया जा रहा है किसान की फसलों में हो रहे नुकसान को लेके प्रशासनिक अधिकारियों जल्द ही एक्शन ले नही तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति कल गढ़मुक्तेश्वर तहसील का अनेक मुद्दो को लेकर घेराव करेगा। इस मौके पर सुभाष ठाकुर , कंचीद, सुरेंद्र यादव, अनमोल त्यागी, पप्पू,,अशोक कुमार,चंद्रपाल सिंह,कपिल,निखिल सिंह,सुखाल सिंह,आयुष यादव,विनोद, बबलू प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे

Report :- Desk
Posted Date :- 10-06-2022