ताजा खबर

ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में दुष्कर्म किया।
Javed Saifi
*ललितपुर: ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में दुष्कर्म किया।* किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। *एसपी ने थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को निलंबित कर दिया है।* एसओ और चार अन्य युवकों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीआईजी जोगेंद्र सिंह देर शाम थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की।
Report :- Javed Saifi
Posted Date :- 04-05-2022
