
रविवार रात घर के आंगन में सोते समय गांव के पूर्व प्रधान सागर सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र मंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुर चाट्ठा इलाके का है। जहां आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रविवार रात घर के आंगन में सोते समय गांव के पूर्व प्रधान सागर सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र मंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक रात 9ः00 बजे खाना खाकर अपने घर के आंगन में सोये थे और रात के समय करीब 1ः30 बजे किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी।घर पर मौजूद बेटे हरेन्द्र (23 वर्ष) भी सोया हुआ था। हरेद्र ने बताया की रात करीब 1ः30 बजे तेज आवाज आने पर उसे टायर फटने का अंदाजा हुआ। बाहर आकर उसने देखा तो उसके पिता के सिर में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश उसको देखकर भाग गया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में 03 टीमें गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

